इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। घटना संयोगितागंज पुलिस थाने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से चोरी की 26 गाडियां भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चुराते थे। इन बाइक चोरों ने संयोगितागंज, पलासिया, आजाद नगर, तुकोगंज व खजराना क्षेत्र सहित भोपाल से भी बाइक चुराना कबूल किया है।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम अनवर खान, जीतू और जितेंद्र बागरी है। पुलिस को कुछ दिनों से इलाके की पार्किंग और बाजारों से बाइक चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस की एक टीम को चोरों की तलाश में लगाया गया। गश्म के दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को पकडा। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी करना कबूला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गाडी चोरी करने के बाद गाडी पार्किगमें खडी कर देते थे। इसके बाद ग्राहक ढूंढकर पाकिंüग में ही सौदा करते थे।