रोहतक। पुलिस ने विवाहिता महिला के साथ छेडछाड करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला ने 15 सितंबर को थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी गली में गांव के ही सुनिल ने उसे अश्लील शब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी। रात के समय जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत भी की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी सुनील को रिटौली से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।