police action on Casino in ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीड़भाड़ वाले इलाके में केसिनो पर चलता था खेल

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 11:26 PM (IST)
भीड़भाड़ वाले इलाके में केसिनो पर चलता था खेल
अजमेर। शहर के भीड़भाड़ वाले डिग्गी बाजार की एक गेस्ट हाउस के बेसमेंट में संचालित जुआघर का क्लॉक टावर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पहले भी इस गेस्ट हाउस में दो बार जुआ पकड़ा जा चुका है। एसपी राजेंद्र सिंह ने जुआघर चलने की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम को भेज। पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश देकर 14 कैसिनो मशीनें, नकदी सहित जुआघर संचालक, दो जुआरियों को दांव लगाते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक डिग्गी चौक स्थित दीदार गेस्ट हाउस में कार्रवाई की गई। इसके बेसमेंट की पार्किंग में एक स्पेशल कमरे में कैसिनो मशीनों से जुआघर चलाया जा रहा था। मौके से जुआघर संचालक जयपुर निवासी जाकिर हुसैन, शीशाखान पीर रोड निवासी मोहम्मद फैजान और सन्नी बालोटिया को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में क्लॉक टावर थानाप्रभारी रमेंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई राजाराम, हैड कांस्टेबल मनीराम सूरज, कांस्टेबल रामबाबू, नरसी सिंह और भवानी सिंह शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement