Police accused of murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 5:02 PM (IST)
हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक कालुराम रावत की ओर से जिले में चलाये जा रहे फरार व वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियान के तहत फायरिंग के मामले में फरार आरोपी को पकडऩे में छोटीसादड़ी पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार 13 माह पूर्व शराब ठेका केसुन्दा पर सेल्समैन द्वारा शराब फ्रि में नहीं देने पर उस पर तलवार से हमला करने व देसी कट्टे से फायर कर जानलेवा हमला करने के आरोपी भूरा पिता मोतीलाल बावरी निवासी केसुन्दा को गिरफ्तार किया है। मुल्जिम भूरा पुलिस थाना शुम्भूपुरा में वर्ष 2007 में हत्या के मामले में भी वांछित चल रहा है तथा मुल्जिम भूरा इलाका थाना छोटी सादड़ी व नीमच व मध्य प्रदेश में चोरी के कई मामलों में भी सम्मिलित रहा है जिससे और अनुसन्धान जारी है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है जिसमे कई मामलो के खुलासे होने के आसार है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement