Advertisement
टोंक और मालपुरा में पीएनजी कनेक्शन शुरू, अब घर बैठे मिलेगी गैस सुविधा

यह पहल राष्ट्रीय ऊर्जा नीति के अनुरूप है, जिसमें प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के भीतर 1.25 लाख घरों को डीपीएनजी (घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस) कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पीएनजी गैस सीधे घरों तक सुरक्षित भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से पहुंचाई जाती है, जिससे गैस की निरंतर आपूर्ति बनी रहती है। इसके कारण एलपीजी सिलेंडर बुक करने, ढोने या स्टोर करने की आवश्यकता नहीं रहती। यह व्यवस्था न केवल सुविधाजनक है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है।
पीएनजी के प्रमुख लाभ 24म7 निर्बाध आपूर्ति : गैस खत्म होने या सिलेंडर का इंतजार करने की चिंता नहीं।
उच्च सुरक्षा : प्राकृतिक गैस हवा से हल्की होती है, जिससे रिसाव होने पर यह तेजी से फैल जाती है। साथ ही क्कहृत्र सिस्टम में कई आधुनिक सुरक्षा उपाय लागू होते हैं।
किफायती व पारदर्शी बिलिंग : मीटर आधारित बिलिंग के कारण उपभोक्ता केवल उतनी ही गैस का भुगतान करते हैं, जितनी वे उपयोग करते हैं।
सुविधाजनक उपयोग: भारी सिलेंडर उठाने या रखने की जरूरत नहीं।
पर्यावरण अनुकूल : पीएनजी पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अधिक स्वच्छ है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होता है।
कहां-कहां उपलब्ध है सुविधाः टोंक शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और अंबेडकर नगर, कमधेनु सर्किल सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। वहीं मालपुरा के ब्रजलाल नगर, शास्त्री नगर, इंद्रा कॉलोनी, आदर्श नगर और जवाहर नगर क्षेत्रों में भी यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जिन घरों तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वे उपभोक्ता तुरंत कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कनेक्शन के लिए संपर्क
टोंक : 9636849533, मालपुरा : 9649322815, आपातकालीन संपर्क 9461163634 कर सकते है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस आधुनिक और सुरक्षित सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल सके और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


