PM Narendra Modi will give special gifts to Rajasthan in the state level program organized in Jaipur today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम नरेन्द्र मोदी आज जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान को देंगे विशेष सौगातें

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 दिसम्बर 2024 07:20 AM (IST)
पीएम नरेन्द्र मोदी आज जयपुर में आयोजित
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान को देंगे विशेष सौगातें
जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के सांगानेर स्थित दादिया ग्राम में 17 दिसंबर को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुनिया के लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश में चार ही जातियां हैं-युवा, किसान, महिला और मजदूर। देश का उत्थान इन चारों की उन्नति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मोदी की इसी सोच के अनुसार अपनी प्रथम वर्षगांठ पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर इन चारों वर्गों को ढेरों सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को युवाओं के लिए, 13 दिसंबर को किसानों के लिए, 14 दिसंबर को महिलाओं के लिए और 15 दिसंबर को मजदूर और वंचित वर्ग के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें कई नई योजनाओं की सौगात देकर लाभान्वित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में दादिया में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर राजस्थान की जनता को अनेक सौगातें देंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही अपने संकल्प पत्र के लगभग 50 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं और हमारी डबल इंजन की सरकार संकल्प पत्र के प्रत्येक वादे को पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement