पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी की एंट्री पर इशारों-इशारों में कह डाली यह बात
khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 10:08 PM (IST)
हमने न सिर्फ इनकी हिंसा का उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है, बल्कि लोगों
को विकास से वंचित रखने के उनके मंसूबों को भी नाकाम किया है। भाजपा वह
पार्टी है, जो भारत के लोकतंत्र की सुरक्षा में हमेशा सबसे आगे रही है।
हमारे कार्यकर्ता लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में
वहां की सरकार ने लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव नहीं होने दिए क्योंकि वो
जानते थे कि अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव होते तो उन्हें बुरी
तरह से हार का सामना करना पड़ता। वो तानाशाही के रास्ते पर चल पड़े हैं
लेकिन हम लोकशाही के लिए प्रतिबद्ध हैं।