PM Narendra Modi reaction about Priyanka Gandhi entry in politics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी की एंट्री पर इशारों-इशारों में कह डाली यह बात

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 10:08 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी की एंट्री पर इशारों-इशारों में कह डाली यह बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत महाराष्ट्र के बारामती, गढ़चिरौली, हिंगोली, नांदेड़ और नंदुरबार के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मोदी आज के सबसे गरम मुद्दे प्रियंका गांधी की राजनीति में सक्रिय एंट्री पर यूं तो सीधे नहीं बोले, लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी प्रतिक्रिया दे दी। दरअसल मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, जबकि हमारे यहां पार्टी ही परिवार है। देश के कुछ अन्य राजनीतिक दल कांग्रेस गोत्र के हैं इसलिए जब हम कांग्रेस मुक्त देश की बात करते हैं, तब हमारा विरोध उसी संस्कृति से ही है। इसके अलावा मोदी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को दिए गए आरक्षण के पवित्र काम को कांग्रेस पार्टी पिछले दरवाजे से अदालत में चुनौती देने का प्रयास कर रही है। जो योजनाएं हमने शुरू की हैं उन्हें तो हम पूरा करते ही हैं पर जो योजनाएं हमने नहीं शुरू की हैं, उनको भी हम पूरा कर रहे हैं।
पिछले साढ़े चार साल में माओवादी हिंसा में काफी कमी आई है। अब माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 90 रह गई है। पहले के 36 सबसे प्रभावित माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या भी 30 तक सीमित हो गई है। आज माओवाद पीछे चला गया है और विकासवाद आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement