PM Narendra Modi participated in the All India Mayors Conference through video conferencing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में हिस्सा लिया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 दिसम्बर 2021 11:28 AM (IST)
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में हिस्सा लिया
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में काशी ने विकास के नए मापदंड स्थापित किए। 7 वर्ष पहले जो लोग काशी आए वो आज काशी को नहीं पहचानते क्योंकि 2014 के पहले काशी में बिना किसी प्लान के केवल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए जो विकास होते थे वो यहां के जनजीवन की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर देते थे । इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अभी हाल में जब मैं काशी में था तब मैंने कहा था कि काशी का विकास पूरे देश के लिए विकास का एक रोडमैप बन सकता है। हमारे देश में ज़्यादातर शहर पारंपरिक शहर ही हैं, पारंपरिक तरीके से ही विकसित हुई है। आधुनिकीकरण के इस दौर में हमारे इन शहरों की प्राचीनता भी उतनी ही अहमियत है । उन्होंने कहा कि काशी के गंगा घाट पर दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। काशी की अर्थव्यवस्था को चलाने में माता गंगा को बहुत बड़ा योगदान है। हम सभी को अपने शहरों की नदी के प्रति एक संवेदनशील अप्रोच अपनानी होगी ।
पीएम ने कहा कि आपको तय करना चाहिए कि मेरे शहर की हर गली में हर बल्ब एलईडी हो। इससे नगर पालिका, महानगर पालिका के बिजली का बिल काफी कम हो जाएगा और रोशनी भी अच्छी मिलेगी। उस प्रकार से अपने शहर के हर घर में भी एलईडी बल्ब उपलब्ध हो, इससे मध्यम वर्ग के घरों में बिजली का बिल कम होगा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement