Advertisement
LIVE मन की बात : पीएम मोदी- 40 साल से आतंक से पीडित है भारत

- मेरे प्यारे देशवासियों, अगले महीने, अगली ‘मन की बात’ के लिए फिर आपके बीच आऊँगा | ढ़ेर सारी बातें करने का अवसर मिलेगा | बहुत-बहुत धन्यवाद।
- देश-भर में हमारे किसानों ने 10 करोड़ से अधिक soil health card बनवा लिए हैं ताकि वे अपनी मिट्टी को बेहतर ढंग से समझ सकें और उस अनुरुप, फसल भी बो सकें।
- मुझे यह देख कर काफी ख़ुशी है कि मेरे किसान भाई मृदा–स्वास्थ्य कार्ड में दी गई सलाह पर अमल करने के लिए आगे आए हैं और जैसे-जैसे परिणाम मिल रहे हैं, उनका उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के भोरंज ब्लॉक के टोहू गाँव के किसानों के बारे में मैंने सुना था।
- इस देश के किसान के जीवन में, दोनों ही बातों का महत्व रहा है - अपनी मिट्टी के प्रति भक्ति और साथ-साथ वैज्ञानिक-रूप से मिट्टी को सहेजना – संवारना।
- हम जो कुछ भी खाते हैं वो इस मिट्टी से ही तो जुड़ा हुआ है। एक तरह से पूरा food chain, मिट्टी से जुड़ा हुआ है।
- 5 दिसम्बर को वर्ल्ड सोइल दे है। मैं अपने किसान भाई-बहनों से भी कुछ बातें करना चाहता हूं। पृथ्वी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है- मिट्टी
- स्वतंत्रता के बाद हमारी भारतीय नौ-सेना ने विभिन्न अवसरों पर अपना पराक्रम दिखाया - चाहे वो गोवा का मुक्ति-संग्राम हो या 1971 का भारत-पाक युद्ध।
- जब हम नौ-सेना की बात करते हैं तो छत्रपति शिवाजी महाराज और नौ-सेना के उनके सामर्थ्य को कौन भूल सकता है ! कोंकण तट-क्षेत्र, जहाँ समुद्र की महत्वपूर्ण भूमिका है, शिवाजी महाराज के राज्य के अंतर्गत आता था।
- जब हम, इतिहास की ओर नज़र करते हैं तो 800-900 साल पहले चोल-वंश के समय, चोल-नेवी को सबसे शक्तिशाली नौ-सेनाओं में से एक माना जाता था।
- चाहे वो सिन्धु हो, गंगा हो, यमुना हो, सरस्वती हो - हमारी नदियाँ और समुद्र, आर्थिक और सामरिक, दोनों purpose के लिए महत्वपूर्ण हैं | ये पूरे विश्व के लिए हमारा gateway है।
- 4 दिसम्बर को हम सब नौ-सेना दिवस मनाएंगें। भारतीय नौ-सेना, हमारे समुद्र-तटों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करती है। मैं, नौ-सेना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं।
- भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु नानक, महात्मा गांधी, ये ही तो ये धरती है जिसने अहिंसा और प्रेम का संदेश दुनिया को दिया है।
- आतंकवाद ने विश्व की मानवता को ललकारा है। आतंकवाद ने मानवतावाद को चुनौती दी है।
- हम, भारत में तो गत 40 वर्ष से आतंकवाद के कारण बहुत कुछ झेल रहे हैं। हज़ारों हमारे निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
- आतंकवाद आज विश्व के हर भू-भाग में और एक प्रकार से प्रतिदिन होने वाली घटना का, एक अति-भयंकर रूप बन गई है।
- देश उन बहादुर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मी, उन हर किसी का स्मरण करता है, उनको नमन करता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई, यह देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूल सकता।
- देश कैसे भूल सकता हैं कि नौ साल पहले 26/11 को, आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला बोल दिया था।
- सरदार साहब भी संविधान सभा के सदस्य रहे थे। वे मूलभूत अधिकारों, अल्प-संख्यकों और आदिवासियों पर बनी advisory committee के भी अध्यक्ष थे।
- 15 दिसम्बर को सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि है। किसान-पुत्र से देश के लौह-पुरुष बने सरदार पटेल ने, देश को एक सूत्र में बाँधने का बहुत असाधारण कार्य किया था।
- देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने में बाबासाहेब का योगदान अविस्मरणीय है।
- आज हम भारत के जिस संविधान पर गौरव का अनुभव करते हैं, उसके निर्माण में बाबा साहेब आंबेडकर के कुशल नेतृत्व की अमिट छाप है।
- संविधान-सभा में महत्वपूर्ण विषयों पर 17 अलग-अलग समितियों का गठन हुआ था। इनमें से सर्वाधिक महत्वपूर्ण समितियों में से एक, drafting committee थी, और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर, संविधान की उसके अध्यक्ष थे।
- आज, संविधान-दिवस के अवसर पर डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर की याद आना बहुत स्वाभाविक है।
- हमारा संविधान हर नागरिक, चाहे वह ग़रीब हो या दलित, पिछड़ा हो या वंचित, आदिवासी, महिला सभी के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है और उनके हितों को सुरक्षित रखता है। हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान का अक्षरशः पालन करें।
- सभी के लिए समानता और सभी के प्रति संवेदनशीलता, हमारे संविधान की पहचान है।
- इसी संविधान के प्रकाश में संविधान-निर्माता महापुरुषों के विचारों के प्रकाश में नया भारत बनाना, हम सब का दायित्व है।
- आज 26 नवम्बर को हमारा संविधान दिवस है, 1949 में आज ही के दिन, संविधान-सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था
- कलबुर्गी से इरफ़ाना बेग़म ने लिखा है कि उनका स्कूल उनके गाँव से 5 किलोमीटर दूर है, उन्होंने सुझाव दिया है कि नज़दीक में कोई स्कूल होना चाहिए।
- लक्ष्मेश्वरा से रीडा नदाफ़ ने लिखा है कि वो एक फौज़ी की बेटी है और उन्हें इस बात का गर्व है, कि कौन हिन्दुस्तानी न होगा जिसको फौज़ी पर गर्व न हो।
- उत्तर कन्नड़ जिले की, कीर्ति हेगड़े ने डिजीटल इंडिया और स्मार्ट योजना की सराहना करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि हमें अपनी शिक्षा-व्यवस्था में बदलाव की ज़रूरत है।
- मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार | कुछ समय पहले, मुझे कर्नाटक के बालमित्रों के साथ परोक्ष संवाद का अवसर मिला, Times Group के ‘विजय कर्नाटका’ अख़बार ने बाल दिवस पर एक पहल की, जिसमें उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखें
इसके लिए प्रधानमंत्री ने शनिवार को ही आम जनता से सुझाव के तौर पर संदेश भी मांग थे। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया था कि वह इस बार भी पिछली बार की तरह ही बढ़-चढक़र भाग ले। मोदी ने जनता से नरेंद्र मोदी मोबाइल एप के जरिए भी अपना संदेश साझा करने की बात कही। प्रधानमंत्री ने जनता से सुझाव लेने को लेकर एक ट्वीट भी किया, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आप अपने सुझाव मुझतक पहुंचाने के लिए 1800-11-7800 नंबर भी डायल करे सकते हैं, साथ ही अपना संदेश रिकॉर्ड करके भी भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



