प्रधानमंत्री के काफिले के सबसे आगे सायरन बजाती दिल्ली पुलिस के
सिक्यॉरिटी स्टाफ की गाडी होती है। उसके बाद एसपीजी की गाडी। उसके बाद दो
और गाडियां। फिर लेफ्ट और राइट साइड में दो गाडियां, उनके बीच में
प्रधानमंत्री की कार। उसके ठीक पीछे फिर लेफ्ट और राइट साइड में दो
गाडिय़ां। उसके बाद दो गाडियां और उसके पीछे जैमर से लैस गाड़ी।
इसके ऊपर
बहुत-से ऐंटेना फिट रहते हैं। ये सडक के दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी पर रखे
विस्फोटकों को डिफ्यूज कर सकते हैं। इन सबके पीछे एंबुलेंस चलती है और
उसके बाद दो कारें रहती हैं। सभी गाडियों में एनएसजी के अचूक निशाने वाले
कमांडो होते हैं। पीएम के काफीले के साथ करीब 100 लोगों की टीम चल रही होती
है।