नई दिल्ली। पीएम मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुचें। खास बात यह रही कि जिस रास्ते से पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, उस रूट पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया। पीएम मोदी का काफीला सामान्य ट्रैफिक को बाधित किए बिना ही एयरपोर्ट पहुंचा।
गौरतलब है कि आमतौर पर जब पीएम काफीले के साथ निकलते हैं तो उस रूट पर सुरक्षा बेहद कडी होती है और उस रूट पर वहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को 10 मिनट पहले रोक दिया जाता है। लेकिन बांग्लादेश की पीएम को रिसीव करने पीएम मोदी का काफीला सामान्य ट्रैफिक को बाधित किए बिना गया। एयरपोर्ट पहुंचकर मोदी ने शेख हसीना की अगवानी की।
ऐसे चलता है पीएम का काफीला: