khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 09:27 AM (IST)
वहीं कांग्रेस अब नोटबंदी के बाद लोगों के गुस्से को भड़काकर उन्हें भुनाना चाहती है। 27 साल से यूपी में सत्ता की जमीन तलाश रही कांग्रेस को अपने लिए मौका दिख रहा है। जौनपुर में राहुल गांधी की खाट सभा सफल रही थी। जौनपुर के बाद राहुल 22 दिसंबर को बहराइच में रैली करेंगे। पिछले 11 दिसंबर को यहां पर पीएम की रैली थी। लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं आ सके थे और फोन के माध्यम से जनता को संबोधित किया था। ऐसे में राहुल जनता के बीच जाकर उन्हें पीएम पर कटाक्ष करेंगे।