Advertisement
पीएम मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अद्भुत संकल्प : नंदा

नंदा ने कहा की अगर आप इस यात्रा की शब्दावली पर ध्यान दें तो इसे मोदी जी का मकसद पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
विकास मतलब गांव-गांव तक विकास पहुंचाना, भारत मतलब पूरे देश भर में विकास को पहुंचाना, संकल्प का मतलब मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को संकल्पित रूप में जनता तक पहुंचाना और यात्रा का मतलब कि पूरे देश भर में पंचायत से पंचायत और घर-घर जाकर योजनाओं से जनता को जोड़ना।
उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन अद्भुत रहा और अब तो यह समय आ गया है कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में अपना विश्वास जाता रहा है। अगर आप तीन बड़े राज्यों के चुनावी परिणाम देखो तो देश की जनता ने मोदी की गारंटी यानी गारंटी को पूरी करने की गारंटी पर अपना विश्वास जताया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


