Advertisement
पीएम मोदी की दूर दृष्टि से विश्व में सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा भारत : डॉ. जितेंद्र सिंह

युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने 2014 से 2024 के बीच कैशलेस अर्थव्यवस्था, खादी के निर्यात, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप में वृद्धि, सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में उठाए गए कदम की विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह बदले हुए समय का समुचित लाभ लेकर अपने आप को विकसित भारत के लिए तैयार करें ताकि उसमें उनकी भूमिका और प्रभावशाली हो सके। डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


