Advertisement
रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पीएमओ के अनुसार, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में ये एक और कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।
इससे पहले 29 अक्टूबर को, पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया था और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे।
उस दौरान पीएम मोदी ने जॉब लेटर पाने वाले युवाओं से कहा कि आप जनता के सेवक हैं शासक नहीं इसलिए आप गरीबों-पिछड़ों की सेवा कीजिए। अगले 25 सालों में आप ही विकसित भारत बनाएंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला रोजगार मेला (29 अक्टूबर) था।
रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई थी। इसके तहत अब तक 13 मेलों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें साढ़े आठ लाख से ज्यादा युवाओं काे नौकरी दी जा चुकी है।
पहले समारोह के दौरान 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
भर्ती केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा स्वयं और यूपीएससी, एसएससी और रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। चयन प्रक्रिया को सरल और तकनीकी रूप से कुशल बताया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


