PM Modi to attend Akshardham Temple silver Programme tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी कल जाएंगे अहमदाबाद, अक्षरधाम मंदिर के सिल्वर जुबली कार्यक्रम.

khaskhabar.com: बुधवार, 01 नवम्बर 2017 2:10 PM (IST)
मोदी कल जाएंगे अहमदाबाद, अक्षरधाम मंदिर के सिल्वर जुबली कार्यक्रम.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल बुधवार को अहमदाबाद जाएंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद में अक्षरधाम मंदिर की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए अक्षरधाम मंदिर और उसके आस पास सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए गए हैं। हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। पीएम मोदी के इस दौरे के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर में होने वाला यह समारोह धार्मिक जरूर है, लेकिन इसके सियासी मायने भी कम नहीं हैं। ज्ञातव्य है कि गुजरात में पाअीदार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। वहीं स्वामीनारायण संप्रदाय में पाटीदारों की काफी बडी तादाद है। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा पाटीदारों को बीजेपी के करीब लाने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement