PM modi to address nation, will present report card on demonetisation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नववर्ष: PM मोदी की हर वर्ग को सौगात

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 6:19 PM (IST)
नववर्ष: PM मोदी की हर वर्ग को सौगात

उन्होंने कहा कि भारत में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बहुत है। सरकार इनके लिए एक स्कीम शुरू करने जा रही है। अभी ज्यादा पैसा आने पर बैंक इंटरेस्ट रेट घटा देते हैं, वरिष्ठ नागरिकों पर इसका प्रभाव न हो, इसके लिए 10 साल के लिए 7.5 लाख रुपये पर 8 फीसदी ब्याज फिक्स किया गया है। पीएम ने कहा कि अब 7.5 लाख रुपए तक की राशि पर 10 साल तक के लिए सालाना 8 प्रतिशत का ब्याज दर सुरक्षित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि संबंधित महिला के अकाउंट में जमा हो जाएगी। प्रधानमंंत्री ने कहा है कि अभी यह योजना देशभर के 650 जिलों में लागू होगी। ध्यान रहे कि अभी देश में कुल 682 जिले हैं।

उन्होंने कहा कि कल ही सरकार ने बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर `भीम` ऐप लॉन्च की है। मैं किसानों, गरीबों से आग्रह करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा भीम से जुड़ें। भ्रष्टाचार और कालेधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ इस लड़ाई को रुकने नहीं देना है। अब कोई कारण नहीं है कि हमारा देश पीछे रहेगा। आइए हम सब मिलकर चलें, बाधाओं को पार करते हुए एक नए उज्जवल भविष्य की कामना करें।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement