PM modi to address nation, will present report card on demonetisation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नववर्ष: PM मोदी की हर वर्ग को सौगात

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 6:19 PM (IST)
नववर्ष: PM मोदी की हर वर्ग को सौगात
नई दिल्ली। नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर पीएम मोदी ने शनिवार शाम 45 मिनट के संबोधन में तकरीबन हर वर्ग को सौगात का ऎलान किया। पीएम ने ठीक 7.30 बजे अपना संबोधन शुरू किया। कालेधन से बात शुरू की। उन्होंने कहा, देशवासी घुटन से मुक्ति का मौका खोज रहे थे, दीवाली के बाद शुदि्ध यज्ञ का गवाह बना देश। पीएम ने कहा, मानता हूं कि आप सब को अपना ही पैसा पाने के लिए कष्ट झेलने पडे लेकिन करप्शनएकाले धन के खिलाफ लडाई में आने पूरा सहयोग किया। बैंकिंग प्रणाली को जलद सामान्य बनाएंगे, ऎसा बैंककर्मियों को कहा गया हे। पीएम ने कहा, देश में एकत्र पैसा महंगाई बढा रहा था। नकदी अर्थव्यवस्था में आए तो विकास का साधन बनता है ।

पीएम ने कहा कि देशवासियों ने जो कष्ट झेला है, वो भारत के उज्जवल भविष्य के लिए नागरिकों के त्याग की मिसाल है। भ्रष्टाचार, कालाधन, जाली नोट के खिलाफ लड़ाई में एक कदम भी पीछे नहीं रहना चाहते हैं। आपका ये प्यार आशीर्वाद की तरह है।

बैंकिंग व्यवस्था पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि इसे सामान्य करने पर ध्यान केंद्रित किया जाए। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में, दूर-दराज वाले इलाकों में प्रो-एक्टिव होकर हर छोटी से छोटी कमी को दूर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपको जानकर हैरानी होगी कि सरकार के पास दर्ज की गई जानकारी के हिसाब से देश में सिर्फ 24 लाख के करीब लोग यह स्वीकारते हैं कि उनकी सलाना आय दस लाख से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बड़े नोट महंगाई ला रहे थे, कालाबाजारी कर रहे थे और गरीबों का हक छीन रहे थे।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि देश की भलाई के लिए ईमानदारी के आंदोलन को और अधिक ताकत देने की जरूरत है? ये सरकार सज्जनों की मित्र है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने भी काफी मदद की।

उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने भी देर रात तक रुक कर इस अभियान में शामिल रहे। पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले और सभी लोगों ने सराहनीय काम किया। हालांकि, कुछ बैंकों के लोगों ने गंभीर अपराध में शामिल होकर गंभीर अपराध किए। इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश के सभी बैंकों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं कि बैंक गरीबों, मध्यमवर्ग को केंद्र में रखकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सरकार कुछ नई योजनाएं ला रही है। स्वतंत्रता के इतने सालों बाद भी देश के कई गरीबों के पास जरूरतमंद चीजें नहीं है। गरीब, मध्यमवर्ग के लोग घर खरीद सके, इसके लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। इन लोगों के लिए दो बड़ी स्कीमें बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2017 से 9 लाख रुपये तक के कर्ज पर चार प्रतिशत तक छूट और 12 लाख पर तीन प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा, सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बनने वाले घरों की संख्या को बढ़ा दिया है, यानी जितने घर पहले बनने वाले थे, उससे 33 प्रतिशत ज्यादा घर बनवाए जाएंगे।
गांवों के निम्न मध्यम वग और मध्यम वर्ग के लोगों के ध्यान में रखकर हम एक नई योजना शुरू करने जा रहे हैं। 2017 में गांवों में रहने वाले जो लोग अपने घर का निर्माण करना चाहते हैं, या पुराने घर में कोई विस्तार करना चाहते हैं, एक-दो कमरे और बनाना चाहते हैं, ऊपर एकाध मंजिल बनाना चाहते हैं, उन्हें दो लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज में तीन फीसदी की छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष रबी की बुवाई 6 प्रतिशत ज्यादा हुई है। सरकार ने इस बात का ध्यान रखा है कि किसानों को दिक्कत न आए। उनके हित में कई फैसले किए गए हैं। कॉपरेटिव बैंक और ग्रामीण से किसानों को और कर्ज मिल सके, इसके लिए कई काम किए गए हैं।

पीएम ने आगे कहा कि अगले तीन महीने में 3 करोड़ किसान क्रेडिट कार्डों को RUPAY कार्ड में बदला जाएगा। मुद्रा योजना पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि पिछले साल साढ़े तीन करोड़ लोगों ने इसका फायदा उठाया है। सरकार का अब इसे डबल करने का इरादा है। उन्होंने कहा कि मैं माता-बहनों से कहना चाहता हूं कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी एक योजना की शुरूआत होने जा रही है। सरकार ऐसी महिलाओं को अस्पताल में पंजीकरण, पौस्टिक आहार आदि के लिए छह हजार करोड़ रुपये की मदद करेगी। इसके लिए ये राशि सीधे उनके खाते में जाएगी।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement