Advertisement
पीएम मोदी का पाकिस्तान पर तंज, कहा- आटे तक के लिए तरस रहा आतंक का सप्लायर

उन्होंने दुनिया के हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध के बादल छाए हैं। जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, घटनाएं घट रही हो तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। ऐसे समय में मजबूत सरकार होनी चाहिए, जो किसी भी परिस्थिति में भारत की रक्षा कर सके। यह काम पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार देश-विदेश के भारतीयों के हित में कैसे काम करती है, यह बीते वर्षों में देश की जनता ने देखा है। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया, पूरी दुनिया में हाहाकार मचा। मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित भारत वापस ले आई। भाजपा ने करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा दी। भाजपा सरकार ने करोड़ों भारतीयों को मुफ्त वैक्सीन लगाई। आज देश में भाजपा की सरकार है, जो न किसी से डरती है और न ही किसी के सामने झुकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


