राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वहां रिश्ता
बनाते हैं। बनारस गए तो कहा कि बनारस का बेटा हूं, गंगा मेरी मां है।
उन्होंने बनारस को वादा किया था कि बनारस को साफ कर दूंगा, लेकिन बनारस अभी
भी साफ नहीं है। मीडिया वालों को मोदी से घबराहट होती है। मोदी जी ने कहा
कि हिंदुस्तान गंदा है, यहां बहुत कचरा है, ऐसा करते हैं कि मैं अमेरिका जा
रहा हूं ओबामा से मिलने, और तुम लोग झाड़ू उठाकर सफाई कर लो। इससे पहले
राहुल गांधी ने फतेहपुर में रैली के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर
हमले किए।
पूरे करो वादे