पीएम मोदी की होर्डिंग में लगाई आग, भाजपाईयों का जमकर हंगामा
khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 10:56 AM (IST)
देर रात आराजकतत्व ने होर्डिंग्स में आग लगा दी। आग के चलते एक दर्जन होर्डिंग्स धू.धूकर जलने लगी। जैसे ही इसकी जानकारी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हुई तो सभी पहुंच गये और होर्डिंग पर पानी डालक बुझा दिया। लेकिन तब तक पांच से ज्यादा होर्डिंग जलकर खाक हो चुकी थी।
यह देखकर भाजापाईयों ने जमकर हंगामा शुरु कर दिया। बवाल को देखकर जिला प्रशासन एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसपी दक्षिण समेत अन्य पुलिस अफसर पहुंचे और बवाल को शांत कराने की कोशिश की।