Advertisement
PM का ब्लॉग से संबोधन : वोट जरूर डालें, विकास यात्रा में भागीदारी का संकल्प लें

प्रधानमंत्री मोदी ने इस ब्लॉग को न सिर्फ अपने हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों समेत कई सेलेब्रिटियों को टैग करते हुए उनसे भी अनुरोध किया कि सभी लोग अपने समर्थकों को वोट देने के लिए प्रेरित करें।
पीएम मोदी के चार अनुरोध किए हैं जिनमें वोटर कार्ड होना हर एक के लिए गर्व का विषय हो। अगर आपने अपने आपको वोटर के रूप में रजिस्टर नहीं किया है तो जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें।
2019 का चुनाव बहुत ही खास है, क्योंकि 21वीं सदी में जन्म लेने वाले युवाओं को वोट करने का अवसर प्राप्त होगा। मुझे विश्वास है कि जिन युवाओं को वोट देने का अधिकार है और अब तक खुद को रजिस्टर नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द ऐसा करेंगे और हमारे महान लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समय रहते एक बार फिर से मतदाता सूची को देखें और ये जांच लें कि उसमें आपका नाम दर्ज है या नहीं। आप अपने राज्य के इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर भी मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो सम्बंधित कर्मचारी को इसके बारे में बताएं।
अगर आपने अपना घर बदला है तो ये सुनिश्चित करें कि जहां आप रहने गए हैं, वहां की मतदाता सूची में आपका नाम हो। आपके क्षेत्र में जिस चरण में मतदान होना है, उसके लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक मतदाता सूची में सुधार का काम जारी रहता है, लेकिन अंतिम तारीख तक इंतजार नहीं करें और आज ही अपना नाम जुड़वा लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



