Advertisement
मोदी-पुतिन वार्ता के बाद कुडनकुलम प्लांट की दो यूनिटों के लिए एग्रीमेंट

मोदी ने पुतिन के साथ बातचीत में सुबह द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों के स्मारक के अपने दौरे का जिक्र किया। उन्होंने पुतिन से कहा, आप ऎसे नेता हैं जिसके परिवार ने बलिदान दिया। आपके भाई ने शहादत दी थी। पुतिन के भाई 70 साल पहले द्वितीय विश्व युद्ध में लेनिनग्राड हमले में मारे गये थे। उन्होंने युद्ध स्मारक जाने के लिए मोदी का आभार जताया और कहा कि रूस की जनता के दिल में ऎसी जगहों के लिए खास महत्व है।
भारत और रूस के बीच तमिलनाडु के कुडनकुलम में न्यूक्लियर पावर प्लांट की दो नई यूनिटों के लिए एग्रीमेंट लंबे इंतजार के बाद फाइनल हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद सेंटपीटर्सबर्ग घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें बताया गया कि दोनों देशों ने कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट की पांचवीं और छठी यूनिट के जनरल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट फाइनल कर दिया है।
पहली और दूसरी यूनिटों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि तीसरी और चौथी का काम चल रहा है। न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में मेंबरशिप के लिए भारत की अर्जी का रूस ने स्वागत किया है और इसमें साथ देने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



