PM Modi meets Mauritius pm Pravind Kumar Jugnauth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी ने की मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मई 2017 1:40 PM (IST)
पीएम मोदी ने की मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मॉरीशस के अपने समकक्ष प्रविंद जगनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रतिनिधमंडलीय स्तर की वार्ता होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर बताया, ‘गहरी मित्रता व पारस्परिक सम्मान से निर्देशित पुराने संबंध। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में प्रविंद कुमार जगनाथ से मुलाकात की।’ इससे पहले जगनाथ का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गणमान्य अतिथि से मुलाकात की। भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए जगनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी और सुरक्षा सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement