पीएम ने कहा, मुसलमानों को न पुरस्कृत करें और न ही उन्हें तिरस्कृत करें,
बल्कि उनका परिष्कार करें। उन्हें न वोट की मंडी का माल और न ही घृणा की
वस्तु समझें, उन्हें अपना समझें। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी अपने
सिद्धांतों से नहीं डिगी है। हम राजनीति में कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि
सेवा के मकसद से आए हैं। हमारी विकास की यात्रा में कोई पीछे नहीं रह सकता
और समाज का आखिरी व्यक्ति भी हमारे लिए अछूता नहीं।