पीएम मोदी ने कहा, मुसलमानों को पुरस्कृत नहीं परिस्कृत करें
khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 08:02 AM (IST)
कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में चल रही बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक का
रविवार को तीसरे व आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में शामिल
नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हम राजनीति में कुछ
लेने या फिर हासिल करने में विश्वास नहीं करते। हम सत्ता के सिंहासन को
लक्ष्य का अंत नहीं मानते।
पीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जवानी
से लबालब भरे देश के सपने भी जवान होने चाहिए। उन्होंने कहा,हम जनता के
कल्याण के लिए खुद को खपाने आए हैं और हमारे आचार और विचार में समानता होनी
चाहिए। आचार विचार से हमें राजनीति की प्रतिष्ठा बहाल करनी होगी। उन्होंने
इस बात पर भी इंगित किया कि राजनीतिक जीवन में गिरावट आई है। बीजेपी इस
देश के दरिद्र नारायण की पार्टी है।