PM Modi helicopter shot on Imran Khan reverse swing, learn what to say-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इमरान के 'रिवर्स स्विंग' पर PM मोदी का हेलिकॉप्टर शॉट, यहां जानें क्या कहा?

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 9:32 PM (IST)
इमरान के
'रिवर्स स्विंग' पर PM मोदी का हेलिकॉप्टर शॉट, यहां जानें क्या कहा?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज पाकिस्तानी पीएम के बीजेपी की जीत वाले बयान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, हमें नहीं भूलना चाहिए कि इमरान खान एक क्रिकेटर थे और उनका हालिया बयान रिवर्स स्विंग से भारतीय चुनावों को प्रभावित करने की एक कोशिश थी। जानकारी के बता दें कि पाक पीएम ने कहा था कि यदि लोकसभा चुनावों में भाजपा जीतती है तो भारत-पाक शांति वार्ता की बेहतर संभावनाएं होंगी। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने यह सब बातें कहीं. अपने इंटरव्यू में कहा कि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान के चुनावों के दौरान उन्होंने मोदी के नाम का इस्तेमाल कैसे किया था। उनका नारा था, मोदी का जो यार है, वो गद्दार है… वो गद्दार है. बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए इमरान खान के इस बयान का प्रयोग कर रही है कि यदि लोकसभा चुनावों में भाजपा जीतती है तो भारत-पाक शांति वार्ता की बेहतर संभावनाएं होंगी। दरअसल, भाजपा और मोदी अक्सर विपक्षी पार्टियों पर पाकिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाते हैं। इस सांक्षात्कार में मोदी ने पूरे विश्वास से कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के लिए अभूतपूर्व समर्थन देख रहे हैं और 11 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान से उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement