चुनावों में उग्र-राष्ट्रवाद को लेकर आलोचनाभारतीय
जनता पार्टी द्वारा अपने चुनाव प्रचार में असल मुद्दों की बजाय
उग्र-राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाने को लेकर हो रही आलोचना पर पूछे गए एक सवाल
के जवाब में मोदी ने कहा कि उनके भाषण का बड़ा भाग विकास पर केंद्रित होता
है। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुआई में भाजपा को
लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 282 पर जीत मिली थी।
मोदी ने उल्टा यह
सवाल भी किया कि क्या दशकों से जारी आतंकवाद और सैनिकों की शहादत असल
मुद्दे नहीं माने जा सकते। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर हमला
बोलते हुए मोदी ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के अहम मुद्दे पर कुछ भी नहीं
करने वालों को अब ऐसे समय में समस्या हो रही है, जब भारत के राष्ट्रीय
सुरक्षा सिद्धांत में बड़े पैमाने पर रणनीतिक बदलाव किये गये हैं।