तारीफ करनी ही होगी कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने वाला
साबित होगा। इसके साथ ही बजट वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण है और देश के
प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने वाला साबित होगा।
दूसरी ओर राजनीति में पारदर्शिता व शुचिता लाने के लिहाज से पार्टी चंदे को
लेकर बहुत ही अहम घोषणा की है। अब राजनीतिक दल 2 हजार से ज्यादा का चंदा
नकद में नहीं ले पाएंगे, वहीं 3 लाख रूपए से ज्यादा का लेन देन नकद में
नहीं हो पाएगा।