Advertisement
अरुणाचल की अनोखी तिरंगा रैली पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, कही ये बात

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''हमारी शान तिरंगा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पूर्वी केमांग के सेप्पा में 600 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। मंत्री मामा नटुंग, विधायक ईलिंग टालंग और हेयेंग मंगफी उपस्थित रहे।"
वहीं, कर्नाटक के हुबली में भी छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा चिन्मया महाविद्यालय से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 21 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा विशाल राष्ट्रीय ध्वज को शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।
'हम भारती वेलफेयर फाउंडेशन' के अध्यक्ष अनवर मुल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और बच्चों को उनके बलिदान के बारे में समझाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह एकमात्र कॉलेज है, जो 2011 से यात्रा का आयोजन कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत, हर परिवार को अपने घर पर एक झंडा फहराना चाहिए और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जागरूक करना चाहिए। छात्रों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के भी नारे लगाए गए। साथ ही उन्होंने देशभक्ति के गीत भी गाए।
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में जुड़ने की अपील की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


