Advertisement
पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डॉ. पाटिल ने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो संस्थान बनाए, उससे पीढ़ियों के युवाओं का जीवन बेहतर हुआ। देश पर उनकी छाप हमेशा रहेगी।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ राजनेता एवं शिक्षाविद पद्म श्री डॉ. डीवाई पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। महाराष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
बता दें कि कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा स्थित डॉ. डीवाई पाटिल के निवास पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राजनीतिक नेता, शिक्षाविद, समाजसेवी और आम नागरिक वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


