PLF 2018: Editors should work with fearlessness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PLF 2018 : संपादकों को बिना डरे धैर्य के साथ काम करना चाहिए

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2018 6:57 PM (IST)
PLF 2018 : संपादकों को बिना डरे धैर्य के साथ काम करना चाहिए
जयपुर। समानांतर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन बिज्जी की बैठक’ में आयोजित सत्र ’संपादक की सुघराई’ में अक्सर पत्रिका के संपादक डॉ. हेतु भारद्वाज, ’हथाई’ राजस्थानी पत्रिका के संपादक भरत ओला, वरिष्ठ पत्रकार अनिल यादव, ’पाखी’ के संपादक प्रेम भारद्वाज एवम् बया पत्रिका के संपादक गौरीनाथ जैसे विद्वानों ने भाग लिया। डॉ. हेतु भारद्वाज ने कहा कि लघु-पत्रिकाओं का प्रभाव भी बहुत दूरगामी होता है क्योंकि ये साहित्य साधना के जरिए जनभावनाओं चित्रण करती है। संपादकों को धैर्य के साथ काम करना चाहिए और किसी भी धमकी से डरे बिना अपने संपादकीय कार्य को निष्पक्ष भाव से करना चाहिए। प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आज के दौर में जब ’एक देश, एक भाषा’ पर थोपा हुआ कार्य बढ़ रहा है ऐसी स्थिति में अपनी मातृभाषा को बचाये रखने के लिए लघु पत्रिका संपादको की हिम्मत व योगदान को कमतर नही आँका जा सकता। गौरीनाथ ने माना कि संपादन कार्य कई बार बजट के अभाव में ’’घर फूँक-तमाशा देखने’’ जैसी हालात पैदा करता है लेकिन लोक-संस्कृति को बचाने के लिए यह प्रयास भी अडिग रहे तो एक निष्चित समय के बाद पत्रिका की साख व आमदनी दोनों बढ़ने लगते है। राजस्थानी भाषा की पत्रिका ’हथाई’ के संपादक भरत ओला ने कहा कि वर्तमान में लघु भाषाओं की पत्रिकाएँ न केवल अर्थ-संकट बल्कि राजनीतिक दबाव व सुधी-पाठकों की समस्या से भी जूझती रहती है। ऐसे संपादक स्वयं ही प्रूफ रीडिंग, डाकियागिरी, लेखन आदि सभी कार्य करने के बावजूद भी संघर्षरत है। मंच संचालन कर रहे अनिल यादव ने आजकल लेखकों द्वारा कचरा रचनाएँ छपवाने के लिए दिये जा रहे धन प्रलोभन की ओर भी इशारा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement