khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 6:01 PM (IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पीवी सिंधु, साक्षी मलिक और अन्य खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि रियो ओलिंपिक में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रही। मेडल नहीं आने पर खिलाडिय़ों को दोष नहीं देना चाहिए। खेल की व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों में टेलेंट की कमी नहीं है। सरकार को इनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने साक्षी को डीएसपी बनाए जाने की मांग का समर्थन किया है।