जयपुर। राज्य विधिक प्राधिकरण एवं जयपुर मेट्रो के समन्वय से जनहित में विधिक विषयों पर जागरूकता लाने के लिए सोमवार को हाऊसिंग बोर्ड, सब्जी मण्डी शास्त्री नगर पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया । पूर्ण कालिक सचिव, जयपुर मेट्रो अजय कुमार डूडी के निर्देशन में महारानी कॉलेज की छात्राओं ने दो टीम बनाकर सामाजिक बुराईयों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, बाल विवाह, लिंग परीक्षण एवं कम उम्र में मां बनने के दुष्परिणामों से समाज में होने वाले नाकारात्मक प्रभाव को दर्शाया। नाटक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के नारे के साथ समाज का नजरिया बदलने की अपील की गई। सडक़ से गुजर रहे लोगों ने भी नाटक को मंत्रमुग्ध होकर उत्सुकता के साथ देखा। अजय कुमार डूडी ने बताया कि जीवन्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन में उत्सुकता जागृत होती है, कानूनी सहायता लेने के लिए समझ आती है, उन्हें अपने कत्र्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी मिलती है।
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामलायह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना