Planting trees is not only the goal, care is also necessary: Bacchu Singh Verma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पौधारोपण करना लक्ष्य ही नहीं, देखभाल भी जरूरी: बच्चूसिंह वर्मा

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 3:09 PM (IST)
पौधारोपण करना लक्ष्य ही नहीं, देखभाल भी जरूरी: बच्चूसिंह वर्मा
भरतपुर। मिशन ग्रीन भरतपुर के अंतर्गत पर्यावरण विद बच्चू सिंह वर्मा द्वारा शहर के हीरादास चौराहे से चामड माता मंदिर रोड के बीच डिवाइडर पर 350 फूलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण विद वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज दिवस ना सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर पौधारोपण, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है, लेकिन उतना ही आवश्यक है उनकी देखभाल और संरक्षण। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के आस-पास विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण करें। पर्यावरण प्रेमी राहुल मदेरणा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण विद वर्मा द्वारा मिशन ग्रीन भरतपुर के तहत शहर में 5 हजार से अधिक पौधे लगा कर रख रखाव का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अभी तक 1050 पौधे लगा उनका संरक्षण किया जा रहा है। मिशन ग्रीन भरतपुर के अंतर्गत लोगों को पर्यावरण के महत्व और पौधों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप स्थानीय लोगों, युवाओं और विभिन्न संगठनों की भागीदारी देखी जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। लोग अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर विनय सारस्वत, आकाश लोहागढ़, हरिओम रायसीस आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement