Advertisement
केन्द्रीय कारागृह में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि बंदियों के मध्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एवं भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पौधारोपण की गति को बढ़ाने एवं पेड़ों को एक परिवार के रूप में समझ कर पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे के तहत विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सचिव पल्लवी शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जयपुर महानगर द्वितीय मांडवी राजवी, डिप्टी जेलर इन्द्रकुमार आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण में सहयोग करते हुए स्वयं भी पर्यावरण संरक्षण करने की शपथ ली। पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात श्रीमाली द्वारा केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


