Plantation Program on Lakshmi Temple Thirah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 2:22 PM (IST)
लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
जयपुर। नगर निगम जयपुर, लायंस क्लब भगवती डिवाइन और आरएनजी फाउंडेशन की सहभागिता से रविवार को लक्ष्मी मंदिर सिनेमा, सहकार मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, महापौर डॉ. अशोक लाहोटी, पार्षद अनिल कुमार शर्मा और पार्षद हरीश चन्द्र अजमेरा ने लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर जैतून के वृक्ष लगाए। इस अवसर पर उपायुक्त उद्यान बद्री प्रसाद शर्मा और नगर निगम जयपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब भगवती डिवाइन और आरएनजी फाउंडेशन की ओर से पूरे सहकार मार्ग और स्टेच्यू सर्किल के आस-पास की सड़कों पर 2100 ट्री गार्ड लगवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement