Pilot congratulated Eid-al-adha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईद-उल-जुहा पर गहलोत एवं पायलट ने दी मुबारकबाद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017 3:46 PM (IST)
ईद-उल-जुहा पर गहलोत एवं पायलट ने दी मुबारकबाद
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने ईद-उल-जुहा पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। पायलट ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने तथा त्याग और तपस्या का संदेश देता है। उन्होंने कहा है कि इस दिन हम सबको देश व प्रदेश में अमन-शांति के लिए दुआ करनी चाहिए। गहलोत ने अपने पैगाम में कहा कि ईद-उल-जुहा की तवारीख हज़रत इब्राहिम अ.स. से बावस्ता है, जिन्होंने परबरदिगार की राह में अपनी औलाद तक को कुर्बान कर देने की मिसाल पेश की। यह नजीर हमें सच्चाई की राह पर चलते हुए हर तरह की कुर्बानी देने की तौफीक देती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐसा मुकद्दस महीना है, जिसमें दुनिया के तमाम मुस्लिम भाई-बहन मक्का और मदीना में हज करने का अहम फर्ज अदा करते हैं। मैं दुआ करता हूं कि तमाम हाजियों की इबादत मुल्क की बहबूदी के लिए कबूल हो और सबको हज का यह मुबारक मौका नसीब हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement