pick-up vehicle reflex in bhenswara Jawai river-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भैसवाड़ा जवाई नदी में पलटी पिकअप

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 8:42 PM (IST)
भैसवाड़ा जवाई नदी में पलटी पिकअप
जालोर। आहोर के निकटवर्ती भैंसवाड़ा-ऊण रपट पर शनिवार दोपहर एक पिकअप पलट गई। हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। पिकअप को शाम तक बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार सुमेरपुर की पिकअप किराणा सामान की डिलीवरी देने के लिए आई थी। दोपहर करीब तीन बजे भैंसवाड़ा से ऊण जाते समय गाड़ी जवाई नदी की रपट पर पलट गई। इस दौरान आसपास मौजूद युवकों ने चालक को बाहर निकाला। वाहन में किराणा सामान भरा हुआ था। गौरतलब है कि चार दिन में यह दूसरा वाहन पलटा है। इससे पहले बुधवार को आहोर की निजी ट्रेवल्स की बस रपट पर पलट गई। उसे करीब दो घंटे की मशक्कत से दो लोडर की सहायता से बाहर निकाला जा सका था। यह पिकअप सुमेरपुर के किसी किराणा व्यवसायी की बताई जा रही है। खस्ताहाल है रपट
दरअसल, इस बार करीब डेढ़ माह से जवाई नदी में पानी चल रहा था। इससे रपट जगह-जगह टूटने से क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में वाहनों के साथ ही लोगों को यहां से पैदल गुजरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रपट पर हर रोज दर्जनभर दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ पानी चलने के कारण रपट की मरम्मत भी संभव नहीं है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement