PHED issuing new guidelines for providing personal drinking water connections in buildings upto 15 meters high-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहुमंजिला इमारतों में व्यक्तिगत पेयजल कनेक्शन के लिए नए नियम

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 7:07 PM (IST)
बहुमंजिला इमारतों में व्यक्तिगत पेयजल कनेक्शन के लिए नए नियम
जयपुर। जलदाय विभाग ने 15 मीटर तक की ऊंचाई वाली इमारतों में व्यक्तिगत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए नए दिशा निर्देश जारी कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी महांति के निर्देशानुसार अब 15 मीटर तक की ऊंचाई वाली इमारतों में व्यक्तिगत फ्लैटधारक को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह कनेक्शन व्यक्तिगत उपभोक्ता के नाम पर होगा और पेयजल भी ग्राउंड फ्लोर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। महांति नेे बताया कि विभाग की नीति के अनुसार जी प्लस टू से अधिक की इमारतों को बहुमंजिला श्रेणी में शामिल किया जाता था, जिसके कारण उन भवनों में पेयजल कनेक्शन जारी नहीं हो पाता था। विभाग ने शहरी विकस प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज-2013 एवं जयपुर शहर बायलॉज-2010 के अनुकरण में 15 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवनों को बहुमंजिला इमारत माना गया है, जिससे उन व्यक्तिगत उपभोक्ताओं या फ्लैटधारकों को राहत मिलेगी जो 15 मीटर तक की ऊंचाई के भवनों में निवास कर रहे हैं और विभाग के पेयजल कनेक्शन से वंचित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement