Phalodi municipality EO arrested for taking 5000 bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फलौदी नपा ईओ पांच हजार रुपए रिश्वत गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 5:49 PM (IST)
फलौदी नपा ईओ पांच हजार रुपए रिश्वत गिरफ्तार
जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार सुबह अपने कार्यालय में बैठ एक ठेकेदार से पांच हजार रुपए की रिश्वत ले रहे फलौदी नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी (ईओ) को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ईओ अमृतलाल जाटव ने यह राशि 2.19 लाख का बिल पास करने के एवज में ली थी। शिकायत आई और धरा गया एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार राजेश बोहरा ने शिकायत कर बताया कि फलौदी नगर पालिका में सहायक अभियन्ता और वर्तमान में कार्यवाहक ईओ अमृतलाल जाटव उसकी ओर से किए गए 2.19 लाख के कार्य का बिल पास करने की एवज में दस हजार रुपए की मांग कर रहा है। इसमें से पहली किस्त के रूप में बोहरा ने जाटव की एक एलआईसी खाते में 2800 रुपए जमा कराए।
शिकायत की पुष्टि हो जाने के पश्चात आज सुबह एसीबी ने ठेकेदार को पांच हजार रुपए की राशि लेकर जाटव को देने भेजा। अपने कार्यालय में बैठे जाटव को पांच हजार रुपए थमाते ही पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। जाटव की जेब से रंग लगे पांच हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। जयपुर के जगतपुरा में जाटव के मकान की भी तलाशी ली जा रही है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement