Phagotsav was celebrated with great pomp and grandeur, as devotees were drenched in flowers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया, फूलों और गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 मार्च 2026 6:04 PM (IST)
फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया, फूलों और गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु
जयपुर । पिंकसिटी जयपुर की गोकुल वाटिका में सोमवार को परम पूज्यगुरुदेव राधावल्लभ सम्प्रदायाचार्य प्रधान पीठाधीश जै जै सरकार गोस्वामी प्रेमकुमार महाराज, गोस्वामी हितेंद्र कुमार महाराज व गोस्वामी प्रियांश महाराज, छोटी सरकार, हित धाम वृंदावन के सानिध्य में फागोत्सव का आयोजन किया गया। रसिक वैष्णवों ने उत्सव में पधारकर परम पूज्य महाराज जी के प्रवचन सुने और फूलों की होली खेली। गोकुल में होली के उपलक्ष्य में फागोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन के साथ फूलों की होली खेली गई और पूरे परिसर में रंग बिरंगे फूलों से फागोत्सव मनाया गया । आयोजनकर्ता सुरेश टांक, राजेंद्र टांक,विष्णु टांक ने बताया फागोत्सव के दौरान वृंदावन,सांगानेर, एम पी के भजन कलाकारों ने होली के पारंपरिक फाग और भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम में भगवान के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement