इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में
पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.20 रुपये, 75.91 रुपये, 78.87 रुपये और
75.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम
घटकर क्रमश: 65.85 रुपये, 68.26 रुपये, 69.07 रुपये और 69.60 रुपये प्रति
लीटर हो गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल
एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को 0.88
फीसदी की नरमी के साथ 61.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं,
न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास
इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 56.77 डॉलर प्रति
बैरल पर कारोबार चल रहा था।