Petrol prices up by 60 paise per litre in four days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल के दाम चौथे दिन भी बढ़े, डीजल के दाम गिरे, यहां देखें

khaskhabar.com: सोमवार, 11 नवम्बर 2019 12:03 PM (IST)
पेट्रोल के दाम चौथे दिन भी बढ़े, डीजल के दाम गिरे, यहां देखें
नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में कटौती की गई। डीजल के दाम में कटौती से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है। तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। इन चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement