Petrol, diesel prices fall for third consecutive day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट,यहां देखें कितने गिरे दाम

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मई 2019 11:32 AM (IST)
पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट,यहां देखें कितने गिरे दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल फिर 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और कोलकाता में पेट्रोल के दाम 47 पैसे जबकि चेन्नई में 50 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 72.72 रुपये, 74.21 रुपये, 77.75 रुपये और 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 66.28 रुपये, 68.04 रुपये, 69.45 रुपये और 70.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement