Advertisement
पेट्रोल, डीजल के भाव फिर घटे, 62 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। डीजल के दाम में दिल्ली में 41 पैसे, कोलकाता में 42 पैसे, मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई में 44 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी सौदे में पिछले सत्र के मुकाबले 1.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



