Petrol and diesel prices are stable-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, आगे फिर गिरावट के आसार

khaskhabar.com: बुधवार, 21 नवम्बर 2018 12:39 PM (IST)
पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, आगे फिर गिरावट के आसार
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट बुधवार को थम गई, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिलेगी। पिछले करीब डेढ़ महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव 23 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा गिरा है। कच्चे तेल का दाम मंगलवार को छह फीसदी से ज्यादा लुढक़ा। हालांकि पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को कच्चे तेल के दाम में रिकवरी आई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 76.36 रुपये, 78.33 रुपये, 81.90 रुपये और 79.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। पेट्रोल मंगलवार को भी चारों महानगरों में इसी दाम पर बिका था।
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को भी डीजल की कीमतें मंगलवार की तरह क्रमश: 71.27 रुपये, 73.13 रुपये, 74.66 रुपये और 75.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं।
पिछले सत्र में छह फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड का भाव करीब एक साल के निचले स्तर पर आ गया। अमेरिकी लाइट क्रूट वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई मंगलवार को 53 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement