Advertisement
एनटीपीसी हादसे में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर याचिका

खन्ना के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया, "अगर जांच में देरी की गई तो वहां पर तमाम साक्ष्य मिटाए जा सकते हैं। जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो जाएगा कि घटना से कितने श्रमिक प्रभावित हुए हैं।"
न्यायालय ने मामले में ऊंचाहार पुलिस से नौ नंवबर तक हर हाल में रपट देने को कहा है। अब मामले की सुनवाई नौ नवंबर को होगी।
गौरतलब है कि एनटीपीसी में बॉयलर फटने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में करीब 80 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


