Permanent solution to the problems of the complainants who came to the public hearing - District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनसुनवाई में आएं परिवादियों की समस्याओं का स्थाई समाधान करें- जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 6:52 PM (IST)
जनसुनवाई में आएं परिवादियों की समस्याओं का स्थाई समाधान करें- जिला कलेक्टर
टोंक। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अधिकारी जनसुनवाई में आएं लोगों की समरयाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कलेक्टर ने हर माह के तीसरे गुरुवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न उपखंडों एवं ग्राम पंचायत से आए परिवादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही जिला अधिकारियों एवं वीसी से जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में टोंक शहर की छावनी निवासी सुगना ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील दूनी के ग्राम सरोली के मुकुट सैन ने रास्तों से अतिक्रमण हटाने, ग्राम पंचायत बगड़ी के कमल ने विद्यालय को क्रमोन्नत करने, नगर परिषद टोंक के वार्ड नंबर 58 के रईस मियां ने बारिश के पानी की निकासी करवाने के प्रार्थना पत्र दिए। इसी तरह टोंक शहर की निवासी रुखसाना, उप तहसील बनेठा के शिव प्रकाश एवं ग्राम बमोर के रामदास तंवर ने पट्टा बनवाने के लिए कहा।
ग्राम लांबा से आए विष्णु ने तालाब की पाल की मरम्मत कराने, पीपलू के जगमाल ने पक्की नहर बनवाने, टोंक की कैलाशी देवी ने विधवा पेंशन शुरू करने, देवपुरा की सुनीता ने नामांतरण खुलवाने, हाउसिंग बोर्ड टोंक के खुशहाल ने घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी करने, काली पलटन टोंक के बाबू खान ने विद्युत तारों को खिंचवाने एवं संदेश ने अनुकंपा नियुक्ति देने की गुहार लगाई।
कलेक्टर ने जनसुनवाई में आये सभी प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को परिवादियों की परेशानी का स्थायी समाधान करने के लिए निर्देशित किया। जनसनवाई में सीईओ परशुराम धानका, एडीएम रामरतन सौकरिया, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा, एडीएम बीसलपुर भूपेंद्र यादव, सहायक निदेशक लोक सेवाऐं रूबी अंसार, उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद रोहलानिया, पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement